मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने और वाहन चोरी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Sun, Jul 06 , 2025, 12:27 PM

Source : Uni India

इंफाल। मणिपुर (Manipur) पुलिस और सुरक्षा बलों (Police and security forces) ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियानों की श्रृंखला में विभिन्न जिलों से पांच लोगों को गिरफ्तार (five people arrested) किया है।
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सईद फरिश, मोहम्मद साहिदुर रहमान और चेसम मुसरफ के रूप में हुई है।
इससे पहले शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के सिटी थाना क्षेत्र के वाहेंग लेईकाई से वाहन चोरी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, प्रतिबंधित संगठन पीआरओ के एक सक्रिय सदस्य को कल सुरक्षा बलों ने इंफाल थाना क्षेत्र के नागमापाल इलाके से गिरफ्तार किया था। वहीं, पीआरओ की एक अन्य सक्रिय महिला सदस्य को थौबल जिले के हीरोक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड (Mobile phones and SIM cards) जब्त किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups