Amarnath Yatra 2025 : बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

Sun, Jul 06 , 2025, 11:50 AM

Source : Uni India

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) के 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार सुबह 'बम बम भोले' ('Hail Oh lod Shiva') के जयकारों के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय (South Kashmir Himalaya) में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 310 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।” उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 310 वाहनों के बेड़े में 4009 तीर्थयात्री पहलगाम और 3199 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups