WOW Award Asia 2025: “विक्रमोत्सव 2025” को वाउ अवार्ड एशिया 2025 ने किया सम्मानित!

Sat, Jul 05 , 2025, 08:50 AM

Source : Uni India

भोपाल: मध्यप्रदेश में संस्कृति विभाग के अधीन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के प्रतिष्ठित आयोजित “विक्रमोत्सव-2025” (Vikramotsav 2025) को “वाउ अवार्ड एशिया 2025” की ओर से एशिया के सरकारी समारोह की विशेष श्रेणी में “गोल्ड अवॉर्ड” से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। आज यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार वाउ अवार्ड एशिया की टीम भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह अवार्ड प्रदान करेगी। पिछले वर्ष “विक्रमोत्सव-2024” को एशिया का “बिगेस्ट रिलीजियस अवार्ड” मिल चुका है।

विक्रमोत्सव-2025 को यह सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने इसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव की संस्कृति और विरासत के प्रति उनके समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव 2025 को प्राप्त यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि समस्त भारत के लिए गौरव का विषय है। विक्रमोत्सव एक आयोजन मात्र नहीं है बल्कि इन सबसे बढ़कर संस्कृति, विरासत और विकास का बेजोड़ संगम हैं। बीते 18 वर्षों से निरंतर विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है।

वाउ अवार्ड एशिया वर्ष 2009 से “लाइव इवेंट्स” के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रतिष्ठित मंच रहा है। यह आयोजन अनुभव आधारित विपणन, व्यापारिक बैठकों, प्रोत्साहन यात्राओं, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों, सजीव मनोरंजन तथा विवाह उद्योग जैसे क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं और आयोजनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है। इस वर्ष इसका 16वाँ संस्करण, 20 और 21 जून को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भव्य रूप से आयोजित किया गया था। विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत 300 से अधिक विभिन्न सांस्कृतिक एवं बहुआयामी गतिविधियाँ सम्पन्न हुई। इस महोत्सव में लाखों लोग भागीदार रहे, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोग विक्रमोत्सव से जुड़े।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups