Mohan Yadav expressed grief: डॉ डाबर के निधन पर शोक व्यक्त किया मोहन यादव ने!

Sat, Jul 05 , 2025, 08:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी प्रख्यात चिकित्सक और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एम सी डाबर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि सेवा भावी चिकित्सक डॉ. डाबर की सेवाएं मानव कल्याण के लिए थीं। चिकित्सा जगत के लिए वे एक आदर्श उदाहरण रहेंगे और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। 

डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पद्मश्री डॉ. एम सी डाबर से मुलाकात की थी। 

वर्ष 2023 में भारत सरकार ने डॉ. डाबर को पद्मश्री से सम्मानित किया था। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनेक नेताओं ने भी डॉ डाबर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups