जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ ) कार्यालय उदयपुर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशिष डामोर को एक मामले में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जयपुर शहर प्रथम इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुए डामोर निवासी ग्राम खंडी ओबरी, तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर को एक लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी परिवादी के प्राइवेट हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण में ख़ामिया निकालकर उसके लाइसेंस को निरस्त नहीं करने की एवज़ में 2.5 लाख रुपए रिश्वत माँग रहा था। जो प्रारंभिक सत्यापन के दौरान 2 लाख पर सहमति बनी और 50 हजार रुपए प्राप्त कर लिए।
ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में जयपुर शहर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाही करते हुए 1.5 लाख की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 05 , 2025, 08:38 AM