Modi expressed disappointment: मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था में सुधार के पूरा न होने पर जतायी निराशा

Fri, Jul 04 , 2025, 10:49 PM

Source : Uni India

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने आज कहा कि मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में पर्यटन विकास के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने के प्रयास होंगे। डॉ यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा में आयोजित “हरियाली से खुशहाली का नया परिवेश” कार्यक्रम में अमृत हरित महाअभियान (Amrit Harit Maha Abhiyan) तथा हितग्राही सम्मेलन को रीवा से “वर्चुअल” (virtual) तरीके से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कोतमा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में रिमोट का बटन दबाकर 443.31 करोड़ रुपए की लागत वाले 114 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने “नीट एंड जेईई” कोचिंग, अमरकंटक में नर्मदा नदी पर प्रसाद योजना के तहत राम घाट पर बनाए गए रामसेतु का लोकार्पण किया।

डॉ. यादव ने कहा कि अमरकंटक धार्मिक एवं पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम स्थल है। मध्यप्रदेश सरकार नर्मदा परिक्रमा पथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिये संकल्पबद्ध है। इसके तहत घाटों का विकास, अन्न क्षेत्र का विकास और वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी समृद्धि का माध्यम हैं और नर्मदा परिक्रमा के तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिये भवन भी बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अनूपपुर का 13 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित “रामसेतु” ऋषिकेश में बने सेतु की याद दिलाता है।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार प्रदेश में धार्मिक एवं आस्था वाले तीर्थ स्थानों का लगातार विकास कर रही है। चित्रकूट में 2800 करोड़ रुपए की लागत से “चित्रकूट धाम” का भी विकास किया जाएगा। राज्य और केंद्र की सरकार 1450 किलोमीटर लंबा “राम वन गमन पथ” तैयार करने पर कार्य कर रही है। बदलते दौर के इस मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनूपपुर जिले में नीट और जेईई की नि:शुल्क तैयारियों के लिए 84 शासकीय स्कूलों में “स्मार्ट क्लासेस” की शुरुआत एक अभिनव और अनुकरणीय पहल है। उन्होंने जिले के विकास के संबंध में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि “सोन बैराज” का भूमिपूजन हुआ है। इससे सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। शीघ्र ही लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से “इनडोर स्टेडियम” और स्टेडियम तैयार किया जाएगा।

डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गुरुपूर्णिमा की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आगामी 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को साइकल वितरण तथा शिक्षा संस्थानों का लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में “डबल इंजन” की सरकार कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश सरकार किसान, महिला, युवा, गरीब के जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों को रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त 250 रुपए शगुन के रूप में मिलेंगे। दीपावली के बाद भाई दूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार संकल्प पूरा करते हुए 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खातों में भेजेगी। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती और लोकमाता अहिल्या बाई का स्मरण करते हुए कहा कि इनकी अद्भुत प्रशासन क्षमता आज भी हम सब का मार्गदर्शन कर रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारी की 9 साल से अटकी पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मंजूरी दी गई है। इससे लगभग 2 लाख नए शासकीय पदों पर भर्ती की संभावना बनेगी। इसी के साथ प्रदेश स्तर पर एक लाख पदों के लिए नई भर्तियों का अभियान चल रहा है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups