आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर शुक्रवार तड़के बस और ट्रेलर की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों (Police sources) ने बताया कि यह हादसा जिले की फतेहाबाद तहसील के निकट 32वें माइल स्टोन पर हुआ। बस आगे चल रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रेलर को करीब 30 मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
निजी बस दिल्ली से लखनऊ (Delhi to Lucknow) जा रही थी। बस में करीब 30 सवारियां थीं। हादसे में बस के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों वाहनों को हटाकर मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए साफ कर दिया गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 04 , 2025, 12:19 PM