NEET 2025 result challenged: नीट 2025 परिणाम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती!

Fri, Jul 04 , 2025, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: मेडिकल के स्नातक पाठक्रम में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 के परिणाम में मनमानी का आरोप लगाते हुए एक रिट याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की गई है।

याचिकाकर्ता शिवम गांधी रैना ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने में मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एनटीए की ओर से घोषित अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम को चुनौती दी है।

उन्होंने एनटीए पर मनमा रवैया अपनाने आरोप लगाते हुए कहा है कि वैध शैक्षणिक आपत्तियों के बावजूद परीक्षा परिणाम में सुधार करने से इनकार कर दिया गया है। रैना ने यह याचिका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड श्रीराम परक्कट के माध्यम से दायर की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups