Chanakya Niti: कितना भी दो, कम ही लगता है, पुरुष इन 4 चीजों के पीछे होता है पागल!

Thu, May 15 , 2025, 10:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 ऐसी चीजों का जिक्र किया है जिन्हें चाहे जितना भी पा लो, वह हमेशा कम ही लगती हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य धन के पीछे पागलों की तरह भागता है। चाहे उसे कितना भी पैसा मिल जाए, उसका लालच कम नहीं होता। यह पैसा ही है जो व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाता है। कई लोग धन के लालच में बर्बाद हो जाते हैं, लेकिन उनकी धन कमाने की इच्छा कभी पूरी नहीं होती।

ऐसे कई लोग हैं जो महिला सुख के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उसकी यह प्रवृत्ति उसे लोगों की नजरों में कम मूल्यवान बनाती है, लेकिन फिर भी महिलाओं के प्रति उसका प्रेम कम नहीं होता। ऐसे लोग स्त्री की खुशी के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचाने को तैयार रहते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार स्वादिष्ट भोजन पेट तो भर देता है, लेकिन मन को संतुष्ट नहीं करता। चाहे ऐसा भोजन स्वास्थ्य के लिए कितना भी खतरनाक क्यों न हो, लोग इसके स्वाद के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं। यही कारण है कि मनुष्य कभी भी स्वादिष्ट भोजन से संतुष्ट नहीं होता।

सभी जानते हैं कि मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है। चाहे जीवन में कितने भी कष्ट क्यों न हों, हर व्यक्ति यथासंभव लंबे समय तक जीना चाहता है। इसीलिए चाणक्य ने कहा है कि हमें चाहे कितना भी जीवन मिल जाए, यह हमेशा छोटा ही लगता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups