Chanakya Niti : हर पुरुष के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्त्री उसकी पत्नी नहीं, बल्कि...

Mon, May 05 , 2025, 11:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Chanakya Niti : अगर हमसे पूछा जाए कि क्या कीमती है तो हम कहेंगे सोना, हीरे या मोती। हालांकि, आचार्य ने दुनिया की 4 ऐसी मूल्यवान चीजों का जिक्र किया है, जिनसे ज्यादा मूल्यवान कोई और चीज नहीं है और इन चार चीजों की बदौलत ही किसी भी आम इंसान को अपार खुशी मिल जाएगी।

नत्रोदक सम दानं न तिथि द्वादशी सम। न गायत्र्या: परो मंत्रो न मतुदेवतां परम्।। चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि दुनिया में सबसे मूल्यवान वस्तु क्या है।

दान- दान से बड़ा कुछ भी नहीं है। भोजन और पानी पृथ्वी पर सबसे बड़ा वरदान हैं। इस उपहार के बिना कुछ भी मूल्यवान नहीं है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देने वाले से बड़ा कोई पुण्यात्मा नहीं है।

एकादशी व्रत - आचार्य चाणक्य ने कहा है कि एकादशी तिथि सबसे पवित्र दिन है. एकादशी पर पूजा और उपवास करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एकादशी भगवान विष्णु को प्रिय दिन है।

गायत्री मंत्र - आचार्य चाणक्य ने कहा है कि गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। देवी गायत्री को वेदों की माता कहा जाता है। चारों वेदों की रचना देवी गायत्री के कारण ही हुई।

माँ - कहा जाता है कि धरती पर माँ से बड़ा कोई नहीं है। माँ से बड़ा कोई देवता, कोई तीर्थ और कोई गुरु नहीं है। जो व्यक्ति अपनी मां की सेवा करता है उसे संसार में किसी तीर्थ यात्रा की आवश्यकता नहीं होती।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups