Ghee Benefits: घी खाना नहीं पसंद? अच्छा तो इसके आश्चर्यजनक फायदे तो जरा सुनते जाओ; तुम्हारे चीज़-बटर से ज्यादा फायदेमंद है घी!

Sat, May 03 , 2025, 10:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आयुर्वेद में भारतीय रसोई को औषधियों का खजाना माना गया है। क्योंकि, यहां ऐसी कई चीजें हैं जो दवा का काम करती हैं। देसी घी ऐसी ही एक चीज है। जी हां, 'देसी घी' पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा व बालों को पोषण देने में उपयोगी है। इसीलिए आयुर्वेद में 'देसी घी' को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ‘देसी घी’ में मौजूद स्वस्थ वसा और विटामिन इसे संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। आइये इससे जुड़े लाभों के बारे में जानें।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने भी घी को स्वास्थ्य के लिए 'लोहे' के बराबर बताया है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट में आयुर्वेद का हवाला देते हुए कहा गया है कि देशी घी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, याददाश्त और बुद्धि में सुधार के अलावा, यह मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों जैसे मिर्गी और मनोभ्रंश के इलाज में बहुत उपयोगी है।

‘घी’ में मौजूद स्वास्थ्यवर्धक वसा
'देसी घी' का इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से होता आ रहा है। चरक संहिता में इसे रामबाण तथा अमृत तुल्य बताया गया है। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा, आंखों और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

'देसी घी' पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, पाचन तंत्र को मजबूत करने के अलावा यह पेट की सूजन को कम करने में भी मदद करता है और भोजन को पचाने में भी काफी कारगर है। घी में स्वस्थ वसा होती है, जिसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

त्वचा के लिए भी रामबाण
घी का प्रयोग त्वचा के लिए भी रामबाण माना जाता है। अगर त्वचा शुष्क है तो घी का उपयोग इसे दूर करने में बहुत प्रभावी बताया गया है। इसके अलावा इसका सेवन त्वचा के दाग-धब्बों के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि घी मॉइस्चराइजर का भी काम करता है।

घी को विटामिन ए और विटामिन ई का विश्वसनीय स्रोत माना जाता है, जो हार्मोन और प्रजनन क्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा इसका सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है, जो शरीर में किसी भी बीमारी से लड़ने में पूरी तरह सक्षम होता है। इसके अलावा, अगर आपको सर्दी, खांसी या नाक बंद होने की समस्या है तो घी का सेवन प्रभावी माना जाता है।

पूरे दिन काम करने की ऊर्जा
देसी घी खाने के कई फायदे हैं। यह एक स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन है। घी में मौजूद वसा, विटामिन ए, डी, ई और के जैसे पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। घी में मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड (एमसीटी) होते हैं, जिन्हें शरीर अवशोषित करता है और ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है, जिससे पूरे दिन काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है।

घी में वसा में घुलनशील विटामिन (विटामिन ए, डी, ई, के) होते हैं, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। घी त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है। घी मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए आवश्यक फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। घी वजन बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि यह स्वस्थ वसा और कैलोरी का अच्छा स्रोत है। घी कैल्शियम अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। घी मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। कुछ मात्रा में घी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups