अहमदाबाद : पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (Power & Instrumentation) (गुजरात) लिमिटेड (एनएसई – PIGL, बीएसई – 543912), विद्युत ठेका और उपकरण उद्योग की प्रमुख कंपनियों में से एक, गर्व के साथ मना रही है अपनी स्वर्ण जयंती — भारत की विद्युत अवसंरचना को समर्पित नवाचार, सेवा और संकल्प के 50 स्वर्णिम वर्ष। पद्मनाभन पिल्लै (Padmanabhan Pillai) के दृष्टिकोण से स्थापित, पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन ने विश्वसनीय विद्युत समाधान देने के संकल्प के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। आज यह कंपनी भारत की ऊर्जा क्षेत्र की धड़कन बन चुकी है — एक पूर्ण ईपीसी सेवा प्रदाता (EPC service provider) के रूप में। पाँच दशकों में कंपनी का उद्देश्य भी विकसित हुआ है: कभी घरों और उद्योगों को रोशन करना था, अब पूरे देश में जटिल पावर नेटवर्क और उच्च वोल्टेज परियोजनाओं को सशक्त बनाना है।
पाडाव की यात्रा -
1975 – एक दृष्टि का उदय
गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास की नींव पर एक छोटे से इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग फर्म के रूप में शुरुआत।
1982 – बुनियाद को औपचारिक रूप देना
“पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) प्राइवेट लिमिटेड” के रूप में कंपनी का गठन – संगठित विकास और पेशेवर परियोजना निष्पादन की दिशा में पहला कदम।
1988 – पहला बड़ा अनुबंध
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से पहला राष्ट्रीय स्तर का ठेका प्राप्त कर विश्वसनीयता स्थापित की।
1994 – टेलीकॉम को ऊर्जा देना
MTNL के लिए देश का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन स्थापित किया – भारत की दूरसंचार क्रांति में अहम भूमिका।
2004 – भरोसेमंद नाम
“पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) लिमिटेड” के रूप में नया नाम, सभी क्षेत्रों में विश्वसनीय भागीदार की छवि को और मजबूत किया।
2007 – निर्माण की नई राह
अपनी मैन्युफैक्चरिंग इकाई “पीटन इलेक्ट्रिकल्स” की शुरुआत – इन-हाउस गुणवत्ता और नवाचार को नई ऊंचाई।
2009 – अंतरराष्ट्रीय मुकाम
अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर जटिल और हाई-प्रोफाइल परियोजनाओं में क्षमता का प्रदर्शन।
2014 – ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन में नेतृत्व
AVVNL (अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) से प्रतिष्ठित आदेश प्राप्त कर, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में विशेषज्ञता को रेखांकित किया।
2018 – सार्वजनिक मंच पर आगमन
NSE Emerge पर लिस्टिंग – निवेशकों और बाज़ार में विश्वसनीयता को नई ऊँचाई मिली।
2021 – विस्तार और सफलता
₹2,000 करोड़ से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का निष्पादन, 250+ समर्पित विशेषज्ञों और 300+ सफल परियोजनाओं के साथ।
2023 – मुख्य बाज़ार में प्रवेश
NSE और BSE के मुख्य बोर्ड्स पर सूचीबद्ध – मजबूत वित्तीय स्थिति और कॉर्पोरेट गवर्नेंस का प्रमाण।
2025 – नई ऊंचाइयों की ओर
पहली 400 kV EHV ट्रांसमिशन परियोजना का ऑर्डर प्राप्त – हाई वोल्टेज इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई शुरुआत।
आगे की ओर दृष्टि
जैसे-जैसे पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुज.) लिमिटेड अगले 50 वर्षों की ओर बढ़ रहा है, वह सुरक्षित, टिकाऊ और नवोन्मेषी ऊर्जा समाधान प्रदान करने के अपने वादे पर कायम है। प्रबंधन अपने ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों का इस अविस्मरणीय यात्रा में सहयोग और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद करता है और आने वाले दशकों में और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करने की आशा रखता है। पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) लिमिटेड की 50वीं वर्षगांठ के गौरवपूर्ण अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री पद्मराज पद्मनाभन पिल्लई ने कहा, "हमारे लिए यह 50 साल का सफर गर्व और उपलब्धियों से भरा एक ऐतिहासिक क्षण है। 1975 में पहली परियोजना से लेकर एमटीएनएल सबस्टेशन, अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कई अन्य प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स तक — हर पड़ाव पर हमारा एक ही लक्ष्य रहा है: भारत की प्रगति के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और नवाचारी पावर सॉल्यूशंस प्रदान करना।”
मई 2023 में, हमारी कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के मेन बोर्ड्स पर सफलतापूर्वक प्रवेश कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है — यह हमारे विकास सफर की एक गौरवशाली उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक यात्रा में साथ निभाने के लिए मैं हमारी समर्पित टीम, ग्राहकों, साझेदारों और सभी हितधारकों का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। आपका विश्वास और समर्थन ही हमारी सफलता की असली ताक़त रहे हैं। अब हम भविष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहे हैं, विशेष रूप से Extra High Voltage सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए। हमारा पहला 400 kV प्रोजेक्ट प्रगति पर है, और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र के भविष्य को उत्कृष्टता और ईमानदारी से ऊर्जा देने के लिए तत्पर हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 02 , 2025, 02:54 PM