Narayan Seva: नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट कैम्प 4 मई को!

Thu, May 01 , 2025, 07:38 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली।देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली के दिव्यांगों के सेवार्थ चार मई 2025 को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्थान ने आज यहां बताया कि यह शिविर जापानीज पार्क, रोहिणी में लगाया जायेगा जिसमें पूर्व चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा। संस्थान के ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चौबीसा (Devendra Choubisa) ने कहा कि संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने 16 फ़रवरी को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन यहां किया था। जिसमें 500 से अधिक रोगी आए थे। 

इनमें से 351 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना (road accident) या किसी हादसे से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए कास्टिंग व मेजरमेंट लिया था। दिल्ली में संस्थान एक साथ 350 से ज्यादा दिव्यांगों को जर्मन टेक्नोलॉजी के नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी का उपहार देगा। यह सभी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार और परिजनों पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है। जिसका सपना संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल (Prashant Agarwal) ने देखा है।

संस्थान के संरक्षक सत्यभूषण जैन ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान भारत ही नहीं अपितु विदेश में साउथ अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, मेरु,तंजानिया,नेपाल में भी शिविर कर चुका है। हर माह करीब 1800 लोगों को आर्टिफिशियल हाथ पैर लगाए जा रहे है। शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतु संस्थान की 40 सदस्यीय टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups