नई दिल्ली। रेसिंग विरासत, विशिष्ट डिजाइन और ‘मेड इन इटली’(Made in Italy) की भावना के लिए विश्व प्रसिद्ध इटली की दो प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनियां डुकाटी और लेम्बोर्गिनी अब अपने सहयोग का एक नया और रोमांचक अध्याय शुरू करने जा रही हैं। यह नवीनतम परियोजना 09 अप्रैल को आयोजित होने वाले मिलानो डिजाइन वीक 2025 के दौरान प्रदर्शित की जाएगी। यह वैश्विक मंच हमेशा से डिजाइन, इंजीनियरिंग और नवाचार का उत्सव रहा है और इस बार यह इटली की इन दो दिग्गज कंपनियों की रचनात्मक साझेदारी का गवाह बनेगा।
डुकाटी और लेम्बोर्गिनी की साझेदारी की शुरुआत नवंबर 2020 में डुकाटी डियावेल 1260 लेम्बोर्गिनी से हुई थी, जो लेम्बोर्गिनी की प्रतिष्ठित सुपरकार सियान एफकेपी 37 से प्रेरित थी। यह एक सीमित संस्करण था, जिसकी केवल 630 इकाई बनाई गई थीं। इस बाइक को हल्के और उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन फाइबर से तैयार किया गया और इसकी स्टाइलिंग पूरी तरह लेम्बोर्गिनी की डिजाइन लैंग्वेज को अपनाते हुए तैयार की गई थी। इसे डुकाटी और लेम्बोर्गिनी के सेंट्रो स्टाइल डिजाइन स्टूडियो के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया था।
इस साझेदारी की दूसरी प्रस्तुति थी डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 लेम्बोर्गिनी, जिसे वर्ष 2022 में सैन मैरिनो ग्रैंड प्रिक्स के दौरान लॉन्च किया गया था। यह मोटरसाइकिल लेम्बोर्गिनी हराकन एसटीओ की बेजोड़ इंजीनियरिंग और आक्रामक डिजाइन से प्रेरित थी। इसका भी उत्पादन सीमित रहा। 630 इकाई के साथ-साथ 63 विशेष संस्करण केवल लेम्बोर्गिनी ग्राहकों के लिए आरक्षित किए गए थे। इस मॉडल ने ब्रांड की सीमाओं को एक बार फिर आगे बढ़ाया और मोटरसाइकिल प्रेमियों को चार पहियों की स्पोर्ट विरासत का दुपहिया अनुभव दिया। अब, दोनों ब्रांड 09 अप्रैल को मिलानो डिजाइन वीक 2025 में अपने सहयोग के तीसरे अध्याय को प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। यह नई पेशकश न केवल अत्याधुनिक प्रदर्शन और इंजीनियरिंग की मिसाल होगी बल्कि यह बतलाएगी कि जब डिजाइन, प्रदर्शन और विरासत एक साथ आते हैं तो अनुभव सिर्फ यांत्रिक नहीं बल्कि कला का रूप ले लेता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 08 , 2025, 07:36 PM