बारां। राजस्थान में बारां की कृषि उपजमंडी (Agricultural Produce Market) में माल का उठाव नहीं होने और तीन लाख कट्टे से अधिक गेहूं की आवक होने से व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रशासन ने आठ अप्रैल तक मंडी बंद रखने का एलान किया है। मंडी सूत्रों ने रविवार को बताया कि गेंहूं (Wheat ) की बंपर आवक के चलते मंडी में गेंहू रखने के लिये जगह ही नहीं है। मंडी में कुल करीब छह लाख कट्टे से अधिक गेंहूं है। जिसके चलते आज सुबह से फिर माल का उठाव शुरु किया गया है।
वहीं मंडी दो दिन रखने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी (Manish Lashkari) ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे से वाहनों प्रवेश शुरू किया गया था। इस दौरान शाम तक करीब तीन चार लाख कट्टे से अधिक गेहूं की बंपर आवक हुई। वहीं, पहले से करीब डेढ़ लाख माल पड़ा हुआ था। इसके चलते मंडी पूरी तरह से भर गई। जगह- जगह कृषि जिंसों के ढेर लग गए। ऐसी स्थिति को देखते हुए माल उठाव के लिए मंडी प्रशासन की ओर से सोमवार और मंगलवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 06 , 2025, 07:51 PM