बीएसएनएल ने 18 वर्ष में पहली बार मुनाफा अर्जित किया

Thu, Apr 03 , 2025, 02:25 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 18 वर्ष में पहली बार मुनाफा अर्जित किया है। श्री सिंधिया ने सदन में प्रश्न कल के दौरान (during the Question Hour) एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बीएसएनएल में अक्टूबर दिसंबर 2024 की तिमाही में 262 करोड रुपए का शुद्ध लाभ (net profit) अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2007 में शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में 5- जी का दायरा विश्व में सबसे तेजी के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा पांचवा देश है जो अपनी संचार प्रणाली में स्वदेश निर्मित उपकरणों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन ही संचार प्रणाली के उपकरण बना रहे हैं। भारत अपनी संचार प्रणाली में स्वदेश में निर्मित उपकरणों का प्रयोग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि देश में संचार का दायरा बढ़ाने के लिए एक लाख मोबाइल टावर स्थापित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 4-जी सेवाएं 99 प्रतिशत भूमि और 82 प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं। एक अन्य पूरक प्रश्न उत्तर में बताया कि देश में व्यक्तिगत तौर पर सैटेलाइट फोन का प्रयोग वर्जित है। इसके प्रयोग करने के लिए विशेष लाइसेंस जारी किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में संचार सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके अलावा चरम वामपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में भी मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में श्री सिंधिया ने कहा कि भारत में मोबाइल फोन सेवा और डाटा की कीमत सबसे कम है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट स्पेक्ट्रम के आवंटन में भारतीय हितों की उसे सुरक्षा सर्वोच्च है। भारतीय बाजार के अपने मानक है और विदेशी कंपनियों को इनका पालन करना होगा। कहा कि भारत इंटरनेट का सबसे बड़ा बाजार है और दुनिया की प्रत्येक कंपनी भारत में आने की इच्छुक है। इन कंपनियों को अनिवार्य रूप से भारत में ‘एग्जिट प्वाइंट’ लगाने होंगे। फिलहाल देश में रिलायंस और भारतीय एयरटेल के पास सैटेलाइट स्पेक्ट्रम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups