Sikandar movie song : सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर के नए गाने 'सिकंदर नाचे' का टीजर रिलीज

Mon, Mar 17 , 2025, 01:40 PM

Source : Uni India

Sikandar Naache Song Out: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Dabangg star Salman Khan) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की आने वाली फिल्म सिकंदर के नए गाने 'सिकंदर नाचे(Sikandar Nache)' का टीजर रिलीज हो गया है। 'जोहरा जबीं(Zohra Jabeen)' और 'बम बम भोले' के बाद अब मेकर्स ने 'सिकंदर नाचे' का टीजर रिलीज किया है। यह गाना अपने कूल और स्वैग से भरे हुक स्टेप्स से स्टेज पर धमाल मचाने वाला है। इस गाने से सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और कोरियोग्राफर अहमद खान (choreographer Ahmed Khan) की जोड़ी 'किक' के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'जुम्मे की रात' के बाद फिर से साथ आ रही है। 

इस रीयूनियन के साथ 'सिकंदर नाचे' एक और चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार है। ग्रैंड सेटअप और तुर्की से खास तौर पर आए डांसर्स की जबरदस्त भीड़ कल धमाका करने वाली है। सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups