Foreign exchange reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर!

Fri, Mar 07 , 2025, 09:01 PM

Source : Uni India

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में भारी गिरावट से 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह की तेजी गंवा दी और 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 प्रतिशत के इजाफे के साथ 640.5 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 49.3 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 543.4 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.3 अरब डॉलर लुढ़ककर 73.3 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.99 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.1 अरब डॉलर पर आ गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups