Foreign Exchange Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर उछलकर 640.5 अरब डॉलर पर

Sun, Mar 02 , 2025, 01:02 PM

Source : Uni India

मुंबई 02 मार्च (वार्ता)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकारी (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की बदौलत 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 4.8 प्रतिशत के इजाफे के साथ 640.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह बाद 2.54 अरब डॉलर लुढ़ककर 635.7 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 543.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 42.6 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 74.6 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 7.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर की तेजी के साथ 4.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups