मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian film) के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "किंगडम" (Kingdom) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीज़र में विजय देवरकोंडा का इंटेंस लुक नजर आ रहा है।गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित किंगडम में विजय देवरकोंडा अहम भूमिका निभा रहे हैं। टीज़र में विजय का शानदार और जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है।
फिल्म किंगडम का म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके दमदार विजुअल्स गिरीश गंगाधरन ने कैप्चर किए हैं। इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून4 सिनेमा ने श्रीकरा स्टूडियोज के सहयोग से किया है। इसका निर्माण साई सौजन्या और वामसी कृष्णा ने किया है। यह फिल्म आगामी 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 20 , 2025, 12:33 PM