लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी पर उतारू है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार मिल्कीपुर में हर तरह की साजिश कर रही है। प्रशासन द्वारा कोटेदारों और प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। मिल्कीपुर में जनता समाजवादी पार्टी के साथ है लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन समाजवादी पार्टी को हराना चाहता है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनो का तिरस्कार कर रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमें लगवाकर उन्हें परेशान कर रही है। भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा राज में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होने कहा कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (Sardar Patel Ward) से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं। उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। प्रशासन ने पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस नृशंस हत्या के मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खि़लाफ़ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रूपये मुआवज़ा दिया जाए।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अयोध्या में अराजकता कर रखा है। किसानों की जमीनों की लूट हो रही है। भाजपा की भूमिका भूमाफिया की है। किसानों की जमीनों को कम कीमतों पर अधिग्रहण कर सरकार के करीबियों को दिया जा रहा है। भाजपा अयोध्या में आम जनता गरीबों, किसानों को हमेशा के लिए उजाड़ दे रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 02 , 2025, 07:04 PM