Sonia Gandhi on Draupadi Murmu: सोनिया गांधी की टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय - मोहन

Sat, Feb 01 , 2025, 08:37 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने आज कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी (Congress President Mrs Sonia Gandhi) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) को लेकर की गयी टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय है और इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

डॉ यादव ने रात्रि में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के लिए श्रीमती गांधी द्वारा की गयी अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी संपूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है। उन्होंने कहा कि वे श्रीमती गांधी से मांग करते हैं कि अपने ‘अमर्यादित’ शब्दों के लिए राष्ट्रपति, संपूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगें। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर श्रीमती गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर देश भर में भाजपा नेताओं के बयान आए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups