पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने सासाराम के सांसद मनोज कुमार (Sasaram MP Manoj Kumar) पर हुए हमले को लेकर आज सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल चरम पर है।
यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि अपराध को जातिगत पृष्ठभूमि के आधार पर तौलने की प्रवृत्ति आम हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को "इन्द्रियातीत" बताते हुए कहा कि अब सांसदों पर हमला भी सामान्य घटना मानी जा रही है और मुख्यमंत्री पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं लेकिन शासन-प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि कुछ लोग मिलकर मुख्यमंत्री को केवल एक मुखौटे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और असल में सत्ता का मखौल उड़ाते हुए बिहार को लूटने में लगे हुए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 31 , 2025, 12:32 PM