Modi election rally : मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

Wed, Jan 29 , 2025, 04:08 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को राजधानीवासियों से वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकार में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे एक देश के ‘माॅडल शहर’ के रूप में विकसित करेगी। मोदी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के करतारनगर क्षेत्र (Kartar Nagar area) में पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी रैली (election rally) को संबोधित करते हुए दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को पूरी तरह विफल और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

 मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के मततादताओं को आप और कांग्रेस दोनों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां परदे के पीछे मिली हुई हैं। उन्होंने दिल्ली में सरकार चला रहे दल आप के लिए आपदा की संज्ञा दोहराते हुए कहा कि उसके विधायकों के प्रति दिल्ली की जनता में जबरदस्त नाराजगी है और उसकी कोशिश है कि जिस क्षेत्र में उसके प्रत्याशी हार रहे हों वहां कांग्रेस जीते ताकि चुनाव के बाद दोनों मिल कर सरकार बना लें।

प्रधानमंत्री ने आप सरकार को देश में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की अवहेलना करने वाली अनूठी सरकार बताते हुए कहा कि उसने अपनी कलई उतरने के डर से अपने कामों के बारे में प्रस्तुत कैग की रिपोर्टों को जतना की आंख से दूर रखा। मोदी ने अपने भाषण का प्रारंभ में प्रयागराज में मौनी अमावस्य स्नान पर भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा। उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups