फिल्म राम लखन को 36 साल पूरे हुए, राम लखन ने काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है : जैकी श्राफ

Tue, Jan 28 , 2025, 11:17 AM

Source : Uni India

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ (Bollywood actor Jackie Shroff) का कहना है कि सुपरहिट फिल्म राम लखन (film Ram Lakhan) ने काम करना उनके लिये अविश्वसनीय अनुभव रहा है। सुभाष घई (Subhash Ghai) के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म राम लखन 27 जनवरी 1989 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में जैकी श्राफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित,डिंपल कपड़िया, अमरीश पुरी, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर और राखी ने अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म राम लखन को प्रदर्शित हुये 36 साल पूरे हो गये हैं।

जैकी श्रॉफ ने कहा,यह अविश्वसनीय है कि 'राम लखन' ने अपनी रिलीज के 36 साल पूरे कर लिए हैं और यह किसी शानदार अनुभव से कम नहीं है। सुभाष घई के निर्देशन में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया और बाकी स्टार कास्ट के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। 

सेट पर हमने जो रिश्ता बनाया, उसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और आज तक यह रिश्ता उतना ही मजबूत बना हुआ है।'राम लखन' की शूटिंग की ऊर्जा बेजोड़ थी और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups