पटना। बिहार विधानसभा (Bihar assembly) में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के आठवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 30 जनवरी से सीवान से होगी। बिहार राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद (Bihar RJD spokesperson Ejaz Ahmed) ने सोमवार को बताया कि तेजस्वी कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में 30 जनवरी को सीवान जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 31 जनवरी को सारण, 01फरवरी को वैशाली जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
अहमद ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की हस्ताक्षर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से जारी है।आगे के अन्य जिलों के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 27 , 2025, 01:55 PM