मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने संगीत निर्देशक तनिष्क बागची और गायक राजा हसन के साथ मिलकर गाना ‘फरारी’ गाया है। अक्षरा सिंह की आवाज और उर्वशी रौतेला और कोरियोग्राफर सनम जौहर के डांस परफॉर्मेंस (Dance performance) ने गाना फरारी को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। गाने के वीडियो को राहुल शेट्टी ने निर्देशित और कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को बॉलीवुड अभिनेता- निर्माता जैकी भगनानी के जेजेमस्ट म्यूजिक के बैनर तले पेश किया गया है। इस गाने का संगीत और बोल तनिष्क बागची और वायु ने मिलकर तैयार किया है। अक्षरा सिंह, राजा हसन और तनिष्क बागची की आवाज ने इस गाने को चार चांद लगा दिए हैं। वहीं उर्वशी रौतेला और सनम जौहर की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने वीडियो को विजुअल ट्रीट बना दिया है।
इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, तनिष्क बागची जैसे प्रतिष्ठित संगीतकार और राजा हसन जैसे अनुभवी गायक के साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 26 , 2025, 04:25 PM