नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (national convenor Arvind Kejriwal) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से दिल्ली की खराब कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) का मार्गशदर्शन करने की अपील की है। केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली आए। उन्होंने एक बहुत अच्छी बात कही, जिसका पूरी दिल्ली के लोग समर्थन करते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। हम लोग उनकी इस बात से 100 फीसदी सहमत हैं। दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगस्टर्स घूम रहे हैं। दिल्ली में 11 बड़े-बड़े गैंगस्टर्स के ग्रुप हैं, जिन्होंने पूरी दिल्ली को 11 हिस्सों में बांट लिया है और खुलेआम व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार हो रहे हैं। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में रोजाना 17 बच्चों और 10 महिलाओं का अपहरण होता है। दिल्ली के अंदर खुलेआम चाकूबाजी हो रही है। लोगों की हत्याएं हो रही हैं। चैन स्नेचिंग, चोरियां और डकैतियां हो रही हैं।
पूरी दिल्ली दहशत में है। आप नेता ने कहा, “ अगर योगी आदित्यनाथ सही कह रहे हैं तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था सीधे गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आती है। दिल्ली की सुरक्षा और दिल्ली के लोगों को सुरक्षित जीवन देना अमित शाह की जिम्मेदारी है। अगर योगी आदित्यनाथ यह कह रहे हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक कर दी है तो मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वह अमित शाह को बैठाकर समझाएं कि कैसे कानून व्यवस्था ठीक की जाती है। उन्हें समझाइए कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या और कैसे करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से सारे गैंगस्टर्स खत्म कर दिए हैं। वह श्री शाह को समझाएं कि कैसे दिल्ली के अंदर गैंगस्टर राज खत्म किया जाए। श्री शाह पूरे देश में विधायक खरीदने, सरकारें गिराने और पार्टियां तोड़ने में लगे हुए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 24 , 2025, 02:24 PM