Politics Nishad BJP: भाजपा मे शकुनि की भूमिका निभा रहे हैं कुछ नेता : निषाद

Thu, Jan 23 , 2025, 06:55 PM

Source : Uni India

बहराइच। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भाजपा के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सपा-बसपा में महत्वपूर्ण पदों में रह चुके नेता अब भाजपा (BJP) में शकुनि की भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (Yogi Adityanath and Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कार्यों की तुलना करते हुए उन्होने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित मुलायम सिंह ने हमेशा पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए काम किया है। महंत राजू दास द्वारा मुलायम सिंह पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का विरोध करते हुए निषाद ने कहा कि मुलायम के अखाड़े से निकले पहलवानों की संख्या यह दर्शाती है कि वह कैसे अनुशासित और प्रेरणादायक नेता रहे हैं।

भाजपा में शामिल हुए अन्य दलों के नेताओं को विभीषण की उपमा देते हुए उन्होने पार्टी को सलाह दी कि शकुनि जैसे सलाहकारों की बजाय कृष्ण जैसे सलाहकारों की बात सुनी जाए। संजय निषाद ने निषाद समाज के अधिकारों का पुरजोर समर्थन जताते हुए कहा कि समाज ने एकजुट होकर भाजपा को वोट देकर विधायकों और सांसदों को जितवाया है, लेकिन आरक्षण का मुद्दा अभी भी हल नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगे भी भाजपा के साथ रहेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups