मुंबई। पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ (superstar singer-actor Diljit Dosanjh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पंजाब 95(Punjab 95)' की रिलीज डेट टल गयी है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘पंजाब 95’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। जसवंत सिंह खालरा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन पर आधारित फिल्म पंजाब 95 ,पहले सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जसवंत सिंह खालरा की एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया। उन्होंने नोट में लिखा है, हमें बहुत खेद है, आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 हमारे नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण सात फरवरी को रिलीज नहीं होगी।
फिल्म पंजाब 95 का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, और फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म जसवंत सिंह खालरा की कहानी बताती है।जसवंत सिंह खालरा समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।अमृतसर में एक बैंक के निदेशक रहे जसवंत हक की लड़ाई लड़ते थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 21 , 2025, 02:15 PM