Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले (grand finale) संपन्न हो चुका है और करणवीर मेहरा (Karanvir Mehra) ने खिताब जीत लिया है। 105 दिनों के खेल के बाद, होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने आखिरकार इस सीज़न के विजेता की घोषणा कर दी। इस सीज़न में 23 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इनमें विवियन डीसेना (Salman Khan) , करणवीर मेहरा (Avinash Mishra), रजत दलाल(Rajat Dalal), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), चुम दरंग और ईशा सिंह (Chum Darang and Isha Singh) टॉप 6 में पहुंचे। अंतिम मुकाबला विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच था। फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल शो में तीसरे स्थान पर आए। करण को 50 लाख रुपये और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। करणवीर और विवियन के लिए लाइव वोटिंग आखिरी दस मिनट में शुरू हुई। करणवीर ने इसे जीत लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले वह 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)' शो भी जीत चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस के घर में बतौर प्रतियोगी भाग लिया।
बिग बॉस के पहले दिन से ही करण का प्रदर्शन चर्चा में रहा। एक ओर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने दोस्ती से ज्यादा खेल को महत्व दिया। दूसरी ओर, करणवीर शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग के साथ अपनी दोस्ती में ईमानदार रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में बने रहने या शीर्ष पर आने के लिए किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपा, न ही किसी को धोखा दिया। यही कारण है कि उन्हें दर्शकों से भरपूर समर्थन मिला। करणवीर का ईमानदार और निडर स्वभाव दर्शकों को पसंद आया।
बिग बॉस का अठारहवां सीजन 6 अक्टूबर 2024 से दर्शकों के लिए रिलीज किया गया। बिग बॉस के घर में 105 दिन बिताने के बाद आखिरकार इन कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया है। करणवीर मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में शो 'रीमिक्स' से की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिक 'बीवी और मैं' में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2', 'मेरे डैड की मारुति', 'ब्लड मनी' और 'बदमाशियां' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता थे। करणवीर ने 'पवित्र रिश्ता', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'परी हूं मैं', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'ससुराल सिमर का', 'डोली अरमानों की' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 20 , 2025, 08:23 AM