Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

Fri, Jan 17 , 2025, 11:26 AM

Source : Uni India

BJP Manifesto for Delhi Elections। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections) को लेकर शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र (manifesto) जारी करेगी। भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में अपराह्न दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। भाजपा ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है, जबकि बुराड़ी और देवली सीट अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी-रामविलास) के लिए छोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 05 फरवरी को मतदान होंगे और 08 फरवरी को मतगणना होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups