मोतिहारी। बिहार जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा है कि आपसी समन्वय और संवाद से मिशन-225 का संकल्प साकार होगा। कुशवाहा ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये मिशन 2025 और लक्ष्य 225 का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से जिला, जिला से प्रखंड, प्रखंड से पंचायत और पंचायत से बूथ स्तर तक गठबंधन की एकजुटता को बरकरार रखना है, क्योंकि यही राजग की पहचना और धरोहर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की राजग सरकार जनकल्याण की भावना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आम जनता के प्रति हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है कि, समाज का वंचित, उपेक्षित और कमजोर वर्ग आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। वर्ष 2005 के बाद बिहार में सुशासन का मॉडल लागू हुआ और न्याय के साथ विकास को तेज रफ्तार मिली।
श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी की सरकार में दिनदहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं होती थी। राजद के पोषित गुंडों ने बहन-बेटियां का जीना दुश्वार कर दिया था। वहीं, आज प्रदेश की बहन-बेटियां पुलिस की वर्दी पहन कर आम जनों की सुरक्षा कर रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हमारे नेता के कार्यों को पूरे देश-दुनिया ने सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्री कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा की चट्टानी एकता के आगे जन-विरोधी और परिवारीवादी विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास 2025 में प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 16 , 2025, 09:54 PM