Tractor-auto rickshaw collision: आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ऑटो रिक्शा में भिड़ंत, छह घायल!

Tue, Jan 14 , 2025, 01:10 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में 13/14 जनवरी की रात कोहरे के बीच ट्रैक्टर और ऑटो रिक्शा के टक्कर में दंपति समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जहां दो की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी कुशहर चौहान के बहनोई मेंहनगर क्षेत्र के शाह देवईत गांव निवासी राम भारत की निधन की सूचना सुनते ही कुशहर चौहान अपनी पत्नी उषा, भतीजी अंशु, भाई लालचंद, भाभी आशा देवी और भतीजे संजय के साथ ऑटो रिक्शा से शाह देवईत अपने बहनोई के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

उन्होने कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहा के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें घायल सवार सभी एक दूसरे की विपरीत दिशा में गिर गए तो कुछ ऑटो से दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। ट्रैक्टर चालक फरार है ।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups