'रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' का ट्रेलर रिलीज

Fri, Jan 10 , 2025, 12:04 PM

Source : Uni India

मुंबई। गीक पिक्चर्स इंडिया (Geek Pictures India) की फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (Legend of Prince Rama) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में शानदार विजुअल्स और भव्य युद्ध दृश्यों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को अयोध्या, जहां प्रिंस राम का जन्म हुआ; मिथिला, जहां उन्होंने सीता से विवाह (married Sita) किया, पंचवटी का जंगल, जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास बिताया; और लंका, जहां भगवान राम और रावण के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, इन सभी स्थानों में ले जाता है। यह सब कुछ खूबसूरती से जापानी एनीमे स्टाइल में पेश किया गया है।

युगो साको की सोच और कोइची सासाकी और राम मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक खास भारत-जापान का मिलाजुला प्रोजेक्ट है, जिसमें 450 से ज्यादा आर्टिस्ट्स ने करीब 1,00,000 हाथ से बने सेल्स का इस्तेमाल किया है। गीक पिक्चर्स इंडिया के सीईओ मोक्ष मोदगिल ने एक बयान में कहा, यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक को सम्मानित करती है। भारत में हममें से बहुतों के लिए, ये फिल्म हमारे बचपन का एक खास हिस्सा रही है, और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करना हमारे लिए पसंदीदा फिल्म का फिर से जिंदा होना है। मैं नई पीढ़ी के लिए बहुत खुश हूँ, की वे 24 जनवरी को अपने परिवार और बच्चों के साथ इस फिल्म का अनुभव करें।

फिल्म के निर्माता अर्जुन अग्रवाल ने कहा, रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारी भारतीय धरोहर का जश्न है। बचपन में इस फिल्म को देखते हुए, इसने मुझे कहानी सुनाने और भारतीय संस्कृति से प्यार करने की प्रेरणा दी। आज, मुझे इसके रीमेक का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। ये फिल्म उम्र, जगह और पीढ़ियों से परे है, और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक सिनेमाघरों में इसका जादू फिर से देखें।

वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा वो कहानी है जो अलग-अलग संस्कृतियों और देशों में गूंजती है, क्योंकि ये शाश्वत मूल्यों धर्म, साहस और प्यार - को दिखाती है। वाल्मीकि की रामायण से लेकर तुलसीदास के रामचरितमानस और कंबन के रामावतारम तक, इस कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आज की पीढ़ी के लिए इस महान फिल्म को फिर से लाना मेरे लिए गर्व की बात है, जो इसे पहले कभी नहीं देख पाए। रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा ट्रेलर पहली बार 4के में 24 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए थिएट्रिकली डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups