Ramayan: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की धमाकेदार वापसी! पूरे भारत में 24 जनवरी को रिलीज होगी 

Wed, Jan 08 , 2025, 03:53 PM

Source : Uni India

मुंबई। गीक पिक्चर्स इंडिया (Geek Pictures India) की फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (Ramayan: The Legend of Prince Rama) , 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गीक पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की है कि यह फिल्म 24 जनवरी पूरे भारत में रिलीज होगी। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा धमाकेदार अंदाज में वापस आ रही है! 

इस बार इसे 4के रेमास्टर और बेहतर ऑडियो (4K Remaster and better audio) के साथ पेश किया जाएगा। पहली बार दर्शक इस शानदार कहानी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देख पायेगे, साथ ही इसका ओरिजिनल अंग्रेजी वर्जन भी रहेगा। रिलीज से पहले, गीक पिक्चर्स इंडिया 10 जनवरी को इसका ट्रेलर लॉन्च करने वाली है।

गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने कहा, रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये एक विरासत है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करती आई है।हमें गर्व है कि हम इस सबसे पसंदीदा महाकाव्य को फैंस और नई ऑडियंस तक पहुंचा रहे हैं। 

हमने इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों के साथ काम किया है और इसे कई भाषाओं में पेश कर रहे हैं, ताकि ये टाइमलेस कहानी इंडिया के हर कोने तक पहुंचे और दिलों को छू सके। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारी संस्कृति का जश्न है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। इस फिल्म को पूरे भारत में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups