अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में 1200 करोड़ की कमाई की

Mon, Jan 06 , 2025, 11:39 AM

Source : Uni India

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा (South Indian cinema) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल(Pushpa 2: The Rule) ’ ने भारत बाजार में 1200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन (directed by Sukumar) में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।फिल्म पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज को 32 दिन हो गये हैं, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।पुष्पा 2 द रूल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1200 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 32 दिनों में 1206 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है।

पुष्पा 2 : रूल ने हिंदी में 791.2 करोड़, तेलगु में 334.76 करोड़, तमिल में 58.16 करोड़, कन्नड़ में 7.73 करोड़ और मलयालम में 14.15 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups