03 जनवरी 2025 को री-रिलीज होगी ये जवानी है दीवानी

Sat, Dec 28 , 2024, 10:13 AM

Source : Uni India

मुंबई, 28 दिसंबर (वार्ता)। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर (Filmmaker karan johar) की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी (Film- Yeh Jawaani Hai Deewani) 03 जनवरी 2025 को री-रिलीज होगी।
वर्ष 2013 में प्रदर्शित करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित (Directed by Ayan Mukerji) सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण (Ranbir Kapoor, Deepika Padukone) , कल्कि कोचलीन और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। ये जवानी है दीवानी को फिर से रिलीज होने जा रही है।
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज की अनाउंसमेंट की। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया,जिसमें कुछ रोमांचक सीन्स देखने को मिल रहे हैं।वहीं कैप्शन में लिखा है, द गैंग इज बैक… हम सभी खुश हैं क्योंकि #ये जवानी है दीवानी, 3 जनवरी को दोबारा रिलीज हो रही है! डेट सेव कर लीजिए!
फिल्म की री-रिलीज को लेकर निर्माता करण जौहर (Producer Karan Johar) ने कहा,‘‘‘ये जवानी है दीवानी’ नए साल की शुरुआत के लिए एक शानदार फिल्म है। यह धर्मा प्रोडक्शंस के लिए बेहद खास है। इस फिल्म की कहानी सभी पीढ़ियों को जोड़ती है और इसे देखकर हर कोई अपनी पुरानी यादों में खो जाएगा।’’
निर्देशक अयान मुखर्जी (Director Ayan Mukerji) ने कहा, ‘‘इस फिल्म को बनाना मेरे जीवन के सबसे सुखद अनुभवों में से एक था। 10 साल बाद भी, यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है।’’

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups