Emotional tributes to Manmohan Singh: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Fri, Dec 27 , 2024, 02:10 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । डॉ. सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है। मोदी डॉ. सिंह के आवास पर गए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (emotional tributes) दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र डॉ. सिंह के देश के विकास में योगदान को हमेशा याद रखेगा। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी थे और उन्होंने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु, डॉ. सिंह के आवास पहुंची और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups