देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले स्थानीय शहरी निकाय चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी प्रत्याशियों की घोषणा अगले दो, तीन दिन में हो जाएगी।
भट्ट ने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार जीत (BJP candidates win) की गारंटी है, इसलिए यहां नाम भी अधिक हैं और विचार विमर्श विस्तृत तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर टिप्पणी की कि उनके पास तो उम्मीदवारों का ही टोटा पड़ा है। कई सीटों पर उनके पास सर्वसमाज के नाम तक नहीं हैं। अन्यथा वे आरक्षण निर्धारण का रोना नहीं रोते।
पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में श्री भट्ट ने चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहली बार एक हजार से अधिक आपत्तियों पर विचार कर आरक्षण निर्धारण में समुचित संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि दरअसल, कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है और उनके नेता चुनाव में उतरने से डर रहे हैं।
दूसरी ओर, पार्टी मुख्यालय (Party Headquarters) में आज पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा के दूसरे दिन गढ़वाल मंडल के जनपदों के निकाय प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। जिसमें देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, रुड़की, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार के सभी नगर निगम, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष 3 नामों का पैनल तैयार किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि मंगलवार से शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक में सामने आए नामों के पैनल पर अगले दो दिन प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में चर्चा की जाएगी। जिसके बाद, नगर निगम महापौर के नामों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के उपरांत घोषित किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 25 , 2024, 07:43 PM