मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय सिनेमा (South Indian cinema) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Superstar Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ (Film 'Pushpa 2: The Rule') भारत में हिंदी भाषा (Hindi language) में 700 करोड़ (700 crores) की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गयी है।
सुकुमार के निर्देशन (Directed by Sukumar) में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रूल ’ देशभर के सिनेमाघरों राज कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी 20 दिन हो गये है लेकिन यह फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बनाने में लगी हुई है।अल्लू अर्जुन स्टारर यह फिल्म ने भारत में हिंदी भाषा में 700 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में हिंदी भाषा में 20 दिनों में 701.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,पुष्पा राज ने हिंदी सिनेमा को 700 करोड़ क्लब से परिचित कराया।हिंदी में 700 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म।#पुष्पा2 द रूल ने हिंदी में 704.25 करोड़ की भारी कमाई की ।अभी टिकट बुक करें!
'पुष्पा 2: द रूल' ने प्रभास फिल्म की 'बाहुबली: द कंक्लूजन' को मात दे दी है,जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 25 , 2024, 10:18 AM