मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर (filmmaker karan johar) अपनी सुपरहिट (super hit) फिल्म 'ये जवानी है दीवानी का सीक्वल' ( Film: Yeh Jawani Hai Deewani Returns) बना सकते हैं।
वर्ष 2013 में प्रदर्शित करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण (Ranbir Kapoor, Deepika Padukone), कल्कि कोचलीन और आदित्य रॉय कपूर (Kalki Koechlin and Aditya Roy Kapur) ने मुख्य भूमिका निभायी थी। दर्शक काफी समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
धर्मा मूविज के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म से एक फोटो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के लीड कलाकारों- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां का बैक शॉट है। साथ में कैप्शन है, 'हमें इनसे प्यार हो जाएगा...फिर से!' साथ बने रहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 24 , 2024, 10:11 AM