इंदौर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) पर कथित टिप्पणी के विरोध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन (Protest) किया। इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री पटवारी के नेतृत्व में यहां पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिला शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित अन्य नेता उपस्थित थे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी आज इसके विरोध में यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के इस्तीफे की मांग की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 23 , 2024, 10:42 PM