भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'पुष्पा 2: द रूल'

Mon, Dec 23 , 2024, 12:16 PM

Source : Uni India

मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय सिनेमा (South Indian cinema) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Superstar Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ (Film-Pushpa 2: The Rule) भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।
सुकुमार के निर्देशन (Directed by Sukumar) में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।'पुष्पा 2: द रूल' हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।'पुष्पा 2 द रूल' पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' को मात दे दी है। अब 'पुष्पा 2: द रूल' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 18 दिनों में 1062.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2: द रूल' ने प्रभास फिल्म की 'बाहुबली: द कंक्लूजन' को मात दे दी है,जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups