मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian films) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Superstar Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' Film- 'Pushpa 2 The Rule' ने भारतीय बाजार (Indian Market) में 1000 करोड़ रूपये (1000 crore rupees) से अधिक की कमाई कर ली है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुयी थी।'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।फिल्म ने 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 16 दिनों में हिंदी भाषा ने 632.6 करोड़, तेलुगु ने 297.8 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़ और मलयालम में 13.99 करोड़ की कमाई की है।इस तरह यह फिल्म भारतीय बाजार में 1004.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 21 , 2024, 11:29 AM