लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri, Dec 20 , 2024, 12:34 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता)। लोकसभा (Loksabha) अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
श्री बिरला ने सदन (sadan) की कार्यवाही शुरू की तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। अध्यक्ष ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से अपने मंत्रालय से सम्बंधित विधेयक संयुक्त समिति को सौंपे जाने वाला दस्तावेज सदन के पटल पर रखने के लिए कहा। इसके बाद उनके सदन की कार्यवाही शुरू करते ही विपक्ष के सदस्यों का हंगामा और तेज होने लगा।
अध्यक्ष ने सदस्यों के कहा “मैं आपसे पुन: आग्रह करता हूं कि संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। संसद भवन परिसर में किसी भी तरह का धरना, प्रदर्शन करना उचित नहीं है। आप सभी को इस विषय से जुड़े नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित करना होगा। मैं फिर आग्रह करूंगा कि इसे गंभीरता से लें और किसी भी स्थिति में संसद परिसर में प्रदर्शन ना करें, वरना करवाई की जा सकती है।”
श्री बिरला ने वंदे मातरम के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups