नयी दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को विपक्षी सदस्यों के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर (Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar) के बारे में दिये गये बयान के विरोध में जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11.00 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
अपराह्न दो बजे सदन के पुन: समवेत होते ही कांग्रेस और विपक्षी सदस्य हाथों में डाॅ अंबेडकर की तस्वीर लेकर सदन के बीचोबीच आ गये। कुछ सदस्य आसन की ओर भी गये। विपक्षी सदस्य ‘जय भीम, अमित शाह माफी मांगो, बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,’ नारे लगा रहे थे। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने शोरशराबा और नारेबाजी को देखते हुये सदन की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11.00 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।
इससे पहले पूर्वाह्न 11.00 बजे सदन के समवेत होने पर विपक्षी सदस्यों के श्री शाह के वक्तव्य के विरोध में हंगामा करने के कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न 14.00 बजे तक स्थगित कर दी गयी थी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की नारेबाजी शुरू हो गयी। नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “ मुझे अत्यंत दुख के साथ अपने पूर्व साथी के बारे में सूचित करना है। श्री ई वी के एस एलंगोवन तमिलनाडु के तत्कालीन गोपीसेतिपालयम संसदीय क्षेत्र से चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे। श्री एलंगोवन ने पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तथा वाणिज्य उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया है। इससे पहले वह तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। ”
उन्होंने कहा, “ श्री ई वी के एस एलंगोवन का निधन 14 दिसंबर 2024 को 75 बजे वर्ष की आयु में चेन्नई में हुआ। हम अपने पूर्व साथी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। ये सभा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ” उन्होंने दिवंगत सदस्य की याद में मौन रखने के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 19 , 2024, 07:36 PM