Opposition protest: नागपुर विधान भवन में तीसरे दिन भी विपक्ष का विरोध जारी!

Wed, Dec 18 , 2024, 10:07 PM

Source : Uni India

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) पर कृषि क्षेत्र को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए यहां सभी विपक्षी दलों ने विधान भवन में लगातार तीसरे दिन अपना विरोध जारी रखा (Protest continues)। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी नेता अंबादास दानवे और कांग्रेस नेता भाई जगताप और नितिन राउत ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि महायुति सरकार ने फसलों की उचित कीमत नहीं दी और बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई भी नहीं की है।

इन विपक्षी नेताओं ने कपास और सोयाबीन के पौधे और पोस्टर लहराते हुए सदन में सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए कपास, सोयाबीन और धान जैसी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमत (Minimum Support Price) तुरंत देने की मांग की। सरकार विरोधी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया की किसान अपनी लागत भी लगाने में असमर्थ हैं और ऋण लेने को विवश हो रहे है और कई किसान एमएसपी नहीं मिलने पर आत्महत्या करने को विवश हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups