Politics Tejashwi Nitish: अलविदा यात्रा है नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा : तेजस्वी

Wed, Dec 18 , 2024, 09:04 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 23 दिसंबर से प्रस्तावित 'प्रगति यात्रा' को 'अलविदा यात्रा' बताया है। यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) की ओर से आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान अररिया में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर जाने वाले हैं। पहले मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन उसके बाद उनकी यात्रा का नाम बदलकर प्रगति यात्रा रख दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार प्रगति यात्रा पर नहीं बल्कि अलविदा यात्रा पर जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार की कही बातों को याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली बार पूर्णिया में ही कह दिया था कि ये हमारा अंतिम चुनाव है क्योंकि उन्हें भी पता है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अब उनको कुर्सी देने वाली नहीं है। इसलिए, मुख्यमंत्री श्री कुमार प्रगति यात्रा पर नहीं बल्कि अलविदा यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तभी इस यात्रा में एक बड़ी राशि खर्च की जा रही है। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है।

 यादव ने दावा किया कि वर्ष 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, "हमारी पार्टी 'ए टू जेड' की है। पार्टी में सभी को हिस्सेदारी मिलती है।" उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी होगी। इस बार भी इसी तर्ज पर सीटों का बंटवारा होगा और इसी तर्ज पर महागठबंधन के दलों को सीट मिलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups