अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई की

Tue, Dec 17 , 2024, 10:03 AM

Source : Uni India

मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Films) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन  (Superstar Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' (Film 'Pushpa 2 The Rule') ने वर्ल्डवाइड  (world Wild) ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये (Rs 1,409 crore) की कमाई कर ली है।
'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पुष्पा द राइज' से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आ रहे हैं।'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है।अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2: द रूल' बॉक्‍स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
#पुष्पा 2 द रूलने 11 दिनों में दुनियाभर में 1409 करोड़ की कमाई की।अभी अपनी टिकट बुक करें!
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups